Posts

Showing posts from August, 2024

देह भान से न्यारे कमल आसन धारी स्थिति

Om shanti❤️❤️ *देह भान से न्यारे कमल आसन धारी स्थिति  देहभान से न्यारे कमल आसन धारी स्थिति अर्थात *देह के भान से परे न्यारे रहना।*  *मैं ये देह नही मैं आत्मा हूँ चैतन्य शक्ति हूँ, कर्मेन्द्रियों द्वारा कार्य करानेवाली, करावनहार हूँ। प्रीविर्ती में रहते भी कर्मेन्द्रियाँ द्वारा कार्य करते हुए मन बुद्धि से बाबा के साथ रहना है। *कर्म करते भी न देह से न देह से जुड़े  ब्यक्ति वस्तु स्थान बैभव से अटेच होना है । जब हम खुद को शरीर समझते है तभी सारे शरीर से जुड़ी हर बातों के बंधन से जुड़ जाते हैं। मोह में आते हैं,अटैच हो जाते हैं। हमेशा स्मृति में रहे ये शरीर बाबा ने हमे सेवा के लिए दिया है। ये ड्रामा चल रहा है जिसमे मैं पार्ट बजा रही हूँ मैं एक्टर हूँ तो ड्रामा के कोई सिन में हमे फसना नही हैं, ये बात हमेशा स्मृति में रखना है,पार्ट प्ले कर रही कर्मेन्द्रियों द्वारा और मन बुद्धि से बाबा के साथ अपने पिता के साथ रहना ।   मन बुद्धि से इस दुःख धाम से जुड़ना नही है, ये सब बन्धन है। अपना शरीर भी एक बन्धन है।  इस दुनिया मे रहते भी संग रहना है बाबा के। क्युकी मेरे रिश्ते नाते सब इस द...