देह भान से न्यारे कमल आसन धारी स्थिति

Om shanti❤️❤️
*देह भान से न्यारे कमल आसन धारी स्थिति 


देहभान से न्यारे कमल आसन धारी स्थिति अर्थात *देह के भान से परे न्यारे रहना।*
 *मैं ये देह नही मैं आत्मा हूँ चैतन्य शक्ति हूँ, कर्मेन्द्रियों द्वारा कार्य करानेवाली, करावनहार हूँ।
प्रीविर्ती में रहते भी कर्मेन्द्रियाँ द्वारा कार्य करते हुए मन बुद्धि से बाबा के साथ रहना है।
*कर्म करते भी न देह से न देह से जुड़े  ब्यक्ति वस्तु स्थान बैभव से अटेच होना है । जब हम खुद को शरीर समझते है तभी सारे शरीर से जुड़ी हर बातों के बंधन से जुड़ जाते हैं। मोह में आते हैं,अटैच हो जाते हैं। हमेशा स्मृति में रहे ये शरीर बाबा ने हमे सेवा के लिए दिया है। ये ड्रामा चल रहा है जिसमे मैं पार्ट बजा रही हूँ मैं एक्टर हूँ तो ड्रामा के कोई सिन में हमे फसना नही हैं, ये बात हमेशा स्मृति में रखना है,पार्ट प्ले कर रही कर्मेन्द्रियों द्वारा और मन बुद्धि से
बाबा के साथ अपने पिता के साथ रहना ।
  मन बुद्धि से इस दुःख धाम से जुड़ना नही है, ये सब बन्धन है। अपना शरीर भी एक बन्धन है। 
इस दुनिया मे रहते भी संग रहना है बाबा के।
क्युकी मेरे रिश्ते नाते सब इस देह के रिश्ते हैं।
मैं आत्मा तो एक परमात्मा की संतान हूँ।
 जैसे कमल फूल कीचड़ में रह कर भी हमेशा वो ऊपर की ओर रहता है उसमें कीचड़ आती भी है तो उसमें टिकती नही वैसे ही मैं आत्मा इस दुनिया मे रह कर अपने शरीर और इससे जुड़े रिश्ते नातोंसे मन बुद्धि से डिटैच रहूँ ,कोई परेशानी परिस्थितियों 
को देख भी अचल अडोल रहना न्यारा रहना ।
देह में रहते भी ख़ुद को आत्मा समझ इस जगत के हर बातों से ऊपर रहना न्यारे रहना, प्रवृत्ति में रहते कमल के समान पवित्र रहना यही देहभान से न्यारे कमल आसन धारी स्थिति है।


Comments

Popular posts from this blog

Apko mai Nirantar Nihara karu mere baba