Posts

मुरली

29-07-2024 *आज की मुरली से मनन चिन्तन, होम वर्क प्रश्न ... इनमें से किसी एक या दो प्रश्न पर मनन चिंतन करके लिखिए।* *1.) मुरली का महत्व क्या है, मुरली क्यों पढ़ना चाहिए?* मुरली ही साँस है मुरली ही जीवन है मुरली ही प्राण है मुरली ही वो धुन है जिसपे हम आत्मा रूपी गोपियों से मीठे बाबा बात करते हैं,मुरली से ही बाबा हम सब का शृंगार करते हैं,मुरली मुझ आत्मा का भोजन,मुरली ही हम आत्मा को परमात्मा से जोड़े, मुरली से ही स्व को पहचाने,मैं कौन ओर मेरा कौन,मुरली से ही आत्मा की गंदगी को बाबा साफ करते,मुरली से ही 64 जन्मों के पुराने संस्कार का संस्कार करते, मुरली से ही बाबा 84 के चक्र का गुप्त राज हम ब्राह्मण बच्चों को समझाते, मुरली ही वो तार है जो बाबा से जोड़े ,बाबा के मीठे मीठे प्यार का नमस्ते का मुरली से ही हम पाते,बाबा के प्रेम पाती मुरली ही,बाबा की मुरली अमृत रस जैसी,बाबा की मुरली हम सबको शक्ति से भरती,मुरली वो मोबाइल जिससे बाबा हम बच्चों से बात करते,हाल चाल सुनते,क्या अच्छा क्या बुरा सब समझाते, ओर मीठी मीठी गीत भी सुनाते।मुरली में बाबा का प्यार ,बाबा की शक्ति,बाबा के सुझाव,बाबा के प्रेम पत्र,टीचर...

Apko mai Nirantar Nihara karu mere baba

आपको मैं निरंतर, निहारा करूँ मेरे, बाबा ×2 छवि अंतर में अपने, उतारा करूँ, मेरे बाबा ×2 आप है साथ में आप हैं पास में×2 फिर भी प्यार से तुमको पुकारा करूँ मेरे बाबा×2 मेरे बाबा मैं निराकार को, देखते देखते, अब तो मैं भी,निराकार होने लगी ज्योति  बिन्दु मेरे, आपके ध्यान में, देह दुनिया का मैं भान खोने लगी  देह दुनिया का मै, भान खोने लगी आप यू ही पधारे,इस धाम में, मेरे बाबा मैं परमधाम में, यू पधारा करूँ, मेरे बाबा मेरे बाबा...  आप से दिल की ऐसी लगन है लगी आप में ही,है  रहता, मेरा मन मगन आप धरती मेरे ,आप मेरे गगन   आपसे मिल रहा है , मुझे सुख सघन×2 आपने अपना सर्वस्व वारा सदा मेरे बाबा आप पर मैं भी सर्वस्व वारा करूँ मेरे बाबा मेरे बाबा मेरे बाबा मेरे बाबा

Om shanti

Om Shanti 🌸🌸