मुरली
29-07-2024
*आज की मुरली से मनन चिन्तन, होम वर्क प्रश्न ...
इनमें से किसी एक या दो प्रश्न पर मनन चिंतन करके लिखिए।*
*1.) मुरली का महत्व क्या है, मुरली क्यों पढ़ना चाहिए?*
मुरली ही साँस है मुरली ही जीवन है मुरली ही प्राण है मुरली ही वो धुन है जिसपे हम आत्मा रूपी गोपियों से मीठे बाबा बात करते हैं,मुरली से ही बाबा हम सब का शृंगार करते हैं,मुरली मुझ आत्मा का भोजन,मुरली ही हम आत्मा को परमात्मा से जोड़े, मुरली से ही स्व को पहचाने,मैं कौन ओर मेरा कौन,मुरली से ही आत्मा की गंदगी को बाबा साफ करते,मुरली से ही 64 जन्मों के पुराने संस्कार का संस्कार करते, मुरली से ही बाबा 84 के चक्र का गुप्त राज हम ब्राह्मण बच्चों को समझाते, मुरली ही वो तार है जो बाबा से जोड़े ,बाबा के मीठे मीठे प्यार का नमस्ते का मुरली से ही हम पाते,बाबा के प्रेम पाती मुरली ही,बाबा की मुरली अमृत रस जैसी,बाबा की मुरली हम सबको शक्ति से भरती,मुरली वो मोबाइल जिससे बाबा हम बच्चों से बात करते,हाल चाल सुनते,क्या अच्छा क्या बुरा सब समझाते, ओर मीठी मीठी गीत भी सुनाते।मुरली में बाबा का प्यार ,बाबा की शक्ति,बाबा के सुझाव,बाबा के प्रेम पत्र,टीचर की पढ़ाई, मनुष्य से देवता बनने की पढ़ाई। स्व से विश्व परिवर्तन करना,बाबा के यज्ञ में मददगार बनना,भारत मे फिर से सतयुग स्वर्ग को लाने में सर्वशक्तिमान बाबा के बच्चें मास्टर सर्व शक्तिमान बन बाबा के कार्य मे मददगार बनना।मुरली ही ज्ञान धन, ज्ञान रत्न,ज्ञान का तीसरा नेत्र।
मुरली बिन हम आत्मा मछली बिन पानी के जैसे।
Comments
Post a Comment