मनन
*ओम शांति*
*हम सभी आज की मुरली से इन दो पॉइंट्स पर मनन चिंतन कर सकते हैं*
*1. जो स्मृति स्वरूप हैं वही हीरो पार्ट बजाने वाली विशेष आत्मा हैं। इस समय डबल हीरो हो, एक हीरे समान वैल्युबुल बने हो दूसरा हीरो पार्ट है।*
ड्रामा में हीरो पार्ट किसको कहेंगे? हीरे तुल्य जीवन अनुभव करने के लिए हमें श्रेष्ठ स्मृतियों के द्वारा कैसे सहयोग मिलता है?
बाबा कहते हैं जो ड्रामा को 5 हज़ार वर्ष कहते हैं वही हीरो है अर्थात जो बाबा को पहचाने खुद को जाना 5 हज़ार सालों के सृष्टि चक्र के ज्ञान को जानें। वही हीरो पार्ट उसका ही कहेंगे।
हीरो अर्थात जो ड्रामा में फ़िल्म में
बिसेष पार्ट बजाते हैं। ये सृष्टि एक ड्रामा है
ओर मैं आत्मा जो बाबा को
ओर ख़ुद को जाने ड्रामा के सारे पार्ट का जाना
कि मैं आत्मा बिसेष हूँ, क्युकी बाबा ने हमे कोटो में कोई और कोई में भी कोई में मुझ आत्मा को चुने, इस विश्व मे फिर से शांति की स्थापना, सतयुग लाने के लिए मुझे निमित बनाया,फिर से रावण राज्य का अन्त कर राम राज्य लाने के लिये हमें चुने,ओर हमारे पार्ट की स्मृति दिलाये की मैं ही शुरू से लेकर अंत तक 84 जन्मों का सर्व श्रेष्ठ पार्ट बजाने वाली आत्मा हूँ,
मैं ही देव कुल की आत्मा हूँ, मैं ही Lakchmi Narayan देवी देवता थी,16 कला सम्पूर्ण निविकारी थी लेकिन धीरे धीरे शरीर लेते लेते खुद को ही शरीर समझने लगी,ख़ुद को भी भूल गए
अपने पार्ट को भी भूल गए
और अपने पिता बाबा को भी भूल गयी। कलयुग
विस्मृति का युग है। कलयुग की दुनिया से निकाल हमे बाबा संगम युग में ले आये। ओर बताए कि अब विस्मृति के युग से आप सब निकल गए अर्थात जो हम सब भूल गए थे वहाँ से निकाल बाबा स्मृति याद में ले आये हैं।
संगम युग में स्मृति स्वरूप रह, बिसेष आत्मा के पार्ट का, याद दिलाये।अगर मैं आत्मा अपने श्रेष्ठ भाग्य की स्मृति रहूँ की मैं ही विशेष हूँ श्रेस्ठ आत्मा हूँ अपने हीरो पार्ट के स्मृति में रहना यही हीरो पार्ट है।
बाबा ने उदाहरण दिया जैसे हनुमान अपनी शक्ति को भूल गए थे उनको याद कराया गया वैसे मैं आत्मा जिसका पार्ट हीरो का था और है और आगे भी रहेगा उसकी याद हमे बाबा ने दिलाया,जब तक हम शुद्र थे तो साधारण खुद को जान रहे थे पर पुरुषोतम कल्याणकारी संगम युग मे हमे बाबा ने अपना बच्चा बना कर शुद्र से ब्राह्मण बनाये
हमारे सारे पार्ट का
ज्ञान दिया, ज्ञान का तीसरा नेत्र दिया जिससे
हमे अपना पार्ट का ज्ञान हुआ।
हीरे तुल्य हमारा जीवन है,क्युकी भगवान परम पिता परमात्मा शिव बाबा मेरे पिता हैं और मैं उनकी संतान हूँ। स्वयं भाग्य विधाता सर्व शक्तिमान हमारे हो गए और मैं उनकी।
उनकी पालना में मैं आत्मा पल रही,हर दिन हमे भगवान मेरे पिता बाबा हमे पढ़ाने आते हैं हम जो खुद को मनुष्य समझने लगे हैं वो हमें मनुष्य से देवता बनाने आये हैं, साथ ही साथ हमारे लिए गिफ्ट में 21 जन्मों का सुख,स्वर्ग की बादशाही ले कर आये हैं।जिस भगवान को पाने के लिए दुनिया वाले क्या क्या करते व्रत, पूजा सब करते वो भगवान हमे मिले हमे अपना बनाया हमारे साथ साथ हर पल रहते कितना बड़ा भाग्य है इसी भाग्य की स्मृति में अगर हम हमेशा रहते हैं तो माया का कोई भी वार हमे दुःखी या परेशान नही कर सकता,
अगर हम खुद को शरीर समझ कमज़ोर समझने लगते हैं तो ये सारी स्मृति के रूप में बाबा हमे शक्ति से भर देते हैं,ओर फिर से हम बाबा की शक्ति और साथ का महसूस कर बाबा का सहयोग पाते हैं।
*बाबा की याद में शक्ति है बल है जो
सहयोग बन बाबा का साथ बाबा का हाथ हमारे हाथ मे है वो महसूस कराते हैं।*
* बाबा की याद शक्तिशाली करेन्ट है जो हर परिस्थिति में सहयोग के रूप में कवच बन जाता है*
*सारे जीवन को हीरे तुल्य अनुभव करने के लिए-- ख़ुद को स्मृति स्वरूप ओर बाबा की याद*
*2. हिम्मत का पहला कदम आगे बढ़ाओ तो बाप की सम्पूर्ण मदद मिलेगी।*
पुरुषार्थ में हिम्मत रखने का अर्थ क्या है? किन परिस्थितियों में हमें हिम्मत रखने की जरूरत होती है? इससे हमें बाबा की संपूर्ण मदद का अनुभव कैसे होगा?
Comments
Post a Comment